सपा का पीडीए महासम्मेलन अब 12 सितंबर को
बुलंदशहर, अगस्त 12 -- समाजवादी पार्टी के प्रस्तावित पीडीए महासम्मेलन की तारीख में बदलाव किया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने बताया कि जनपद में प्रस्तावित पीडीए महासम्मेलन अब 23 अगस्त के स्थान पर 12 सितंबर को आयोजित होगा। महासम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित करना प्रस्तावित है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसी कारणवश महासम्मेलन की तिथि में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने जनपद के सभी सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व जिलाध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, संभावित प्रत्याशियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से सम्मेलन की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है। सपा की ओर से पिछले दिनों भी बुलंदशहर में पीडीए सम्मेलनों के जरिए कार्यकर्ताओं को आगामी राजनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.