कानपुर, जून 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सपा पर निशाना साधा है। कहा कि सपा के पीडीए का मतलब अखिलेश यादव औऱ मुलायम सिंह यादव का परिवार। दावा किया कि किसी दूसरे का भला किया हो तो वह हमको प्रमाण सहित आकर बताएं। पंकज चौधरी ने कहा कि जनप्रेम की वजह से वर्ष 2017 में भाजपा को 312 सीटों पर विजय मिली थी। अबकी बार पीएम नरेंद्र मोदी औऱ प्रदेश सरकार की योजनाओं के जरिए युवाओं महिलाओं और आमवर्ग का प्रेम अधिक है तो जीत का नया इतिहास रचने वाला है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से बातचीत करते हुए बताया कि सपा के पीडीए के बारे में जनता सब जानती है। विकास, सुरक्षा औऱ सुशासन के जरिए ही भाजपा चुनाव मैदान में जाएगी। बाकी काम जनता करेगी। केंद्र औऱ प्रदेश की योजनाओं से रूबरू कराने के लिए कार्यक...