सपा का धरना स्थगित, अब 11 को होगा
भदोही, जून 9 -- भदोही, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की ओर से नौ जून को प्रस्तावित विशाल धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार, पेपर लीक, महंगाई समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नौ जून को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित था, जिसे स्थगित कर दिया गया है। अब यह धरना-प्रदर्शन 11 जून को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया। बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा एवं अन्य कारणों से कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया गया है। यह भी पढ़ें- सपा का धरना स्थगित, अब 11 जून को होगा यह भी पढ़ें- सपाइयों का प्रदर्शन, पुलिस के रोकने पर नोकझोंक, हंगामा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.