अलीगढ़, सितम्बर 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना पुलिस द्वारा नुमाइश मैदान से डकैती की योजना बनाते हुए पकड़े गए सात बदमाशों में एक बड़ा राजनीतिक एंगल सामने आया है। पकड़े गए आरोपियों में सपा का जिला सचिव कबीर खान भी शामिल है, जिसके पिता निराले खान कोल विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट के प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। इस खुलासे के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं हो रही हैं। शनिवार रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि नुमाइश मैदान में कुछ लोग एक कार में डकैती की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। यह भी पढ़ें- डकैती की योजना बना रहे सात बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल बरामद इनमें शोएब, हुसैन, आमिर, अब्दुल्ला, वारिश, जिशान के अलावा क्वार्सी क्षेत्र के सागर कॉम्प्लेक्स निवासी कबीर खान शामिल थे...