लखनऊ, अगस्त 31 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर मिशन-2027 की तैयारियों पर मंथन किया। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र दिया। अखिलेश ने कहा कि पार्टी जितनी ज्यादा पॉजिटिविटी के साथ जनता के बीच जाएगी, उतना ही सत्ता के करीब पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि सपा मंगलवार से बूथ स्तर से विधानसभा क्षेत्रों तक प्रचार अभियान शुरू करेगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से किए जा रहे अन्याय के खिलाफ सपा जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर पिछले कार्यकाल में हुए सभी एनकाउंटर की जांच कराई जाएगी। उनका आरोप था कि राजनीतिक इतिहास उठाकर देख लिया जाए तो प्रदेश में ...