लखनऊ, अगस्त 4 -- प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि समाजवादी पार्टी का असली चेहरा एक बार फिर प्रदेश की जनता जनार्दन के सामने आ गया। लोकतंत्र के मंच विधानसभा, जहां जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा और समाधान अपेक्षित होता है, उसे फिर सपा नेताओं ने सियासी अखाड़ा बना दिया। सदन की गरिमा को तार-तार करते हुए अराजकता और हंगामे का रास्ता चुना। यह भी पढ़ें- सदन प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्ष: मुख्यमंत्रीसपा के हंगामे पर प्रतिक्रिया विधानसभा में मंगलवार को सपा के हंगामे को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि श्रीराम मंदिर जैसे करोड़ों देशवासियों की आस्था से जुड़े विषय पर भी सपा द्वारा राजनीति करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता तथ्यों पर आधारित चर्चा चाहती है, जबकि विपक्ष केवल शोर और भ्रम फैलाने का प्र...