भदोही, जून 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सपा जिला कार्यालय कंसापुर में शुक्रवार को छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए बताए पथ पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज कोल्हापुर रियासत के शासक थे। इस अवधि में इन्होंने शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में असाधारण कार्य किए। नौकरी और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की व्यवस्था सर्वप्रथम इन्होंने ही शुरू किए। इस मौके पर जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, राजेन्द्र दुबे, लालचन्द बिंद, हशनैन अंसारी, महेन्द्र गोड, सन्तोष यादव, करिया पाल, शिवप्रसाद यादव, शेषधर गौतम, जीतनारायण, कार्यालय प्रभारी गामा प्रसाद यादव, जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार मिश्र पप्पू आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें...