शामली, जुलाई 1 -- शामली। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना ने की। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अद्वितीय साहस और देशभक्ति को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया। यह भी पढ़ें- वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती पर सपा ने किया नमन उनका जीवन संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति की अमिट मिसाल है। उन्होंने कहा कि समाज को उनक...