शाहजहांपुर, दिसम्बर 25 -- शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय में देश के प्रसिद्ध शासक महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सपा जिला अध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें महाराजा बिजली पासी के सामाजिक योगदान और संघर्ष पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, जिला महासचिव रणजय सिंह यादव, प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...