फतेहपुर, जून 30 -- फतेहपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में मंगलवार को वीरांगना ऊदादेवी पासी की जयंती मनाई गई। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख वीरांगनाओं में वह एक थीं, उनके पति भी महान क्रांतिकारी थे और अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। पति की शहादत का बदला लेने का संकल्प लेते हुए 16 नवम्बर 1857 को सिकंदरा बाग की लड़ाई में उदादेवी एक पेड़ पर चढ़ गईं और वहां से 30 से अधिक ब्रिटिश सैनिकों को मार गिराया। अंत में अंग्रेजों ने उन्हें मार दिया और वो वीरगति को प्राप्त हो गईं। यह भी पढ़ें- सपाइयों ने ऊदा देवी की मनाई जयंती अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस मौके पर संतोष द्विवेदी, कमलेश वर्मा समेत अन्य सपाई मौजूद रहे।...