मुरादाबाद, मार्च 15 -- मुरादाबाद। सपा कार्यालय में कांशीराम जयंती धूमधूम से मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह की अध्यक्षता में चक्कर की मिलक कार्यालय में कांशीराम जंयती का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांशीराम दलितों के मसीहा थे उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में दलित हित में तमाम कार्य किए जो सदैव याद रखे जाएंगे। सपा कार्यालय में आयोजित जयंती पर पहले कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद उनके जीवन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। बताया कि उन्होंने कैसे समाज को नई दिशा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...