बागपत, जनवरी 22 -- बागपत। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय परिसर में गुरुवार को समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव ने कहा कि छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र का जीवन समाजवादी सिद्धांतों के प्रति समर्पित रहा और वे सदैव समाजवादी आंदोलन में अपने योगदान के लिए याद किए जाते रहेंगे। सपा के प्रदेश सचिव संजीव त्यागी ने कहा कि वे सच्चे अर्थों में समाजवादी आंदोलन की धरोहर थे। जीवनभर गांव, गरीब, दलित व पिछड़े वर्ग के हितों की वकालत कर उन्हें सामाजिक न्याय दिलाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में महबूब मलिक, नवाब सिंह, सतवीर सिंह, अमित कुमार, नकुल सिंह, अजय चिरचिटा, प्रवीण चिरचिटा अदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुछ लोगों ने सपा की सदस्यता भी ग्रहण की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...