मुरादाबाद, जुलाई 25 -- शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बैंडिट क्वीन के नाम से प्रसिद्ध पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने फूलन देवी के जीवन संघर्ष और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी ने अपने जीवन में अनेक संघर्षों का सामना किया और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बनकर उभरीं। उनके व्यक्तित्व और संघर्ष की कहानी आज भी लोगों को प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपा ने अर्पित की गई श्रद्धांजलि में जिला अध्यक्ष जयवीर यादव, महासच...