मऊ, मई 25 -- मऊ, संवाददाता। सदर विधायक अब्बास अंसारी सोमवार की दोपहर अचानक समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान डेढ़ घंटे से अधिक समय तक बंद कमरे में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत किए। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक के दौरान मतदाता सूची समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सुभासपा के विधायक अब्बास अंसारी की गतिविधि बढ़ने के साथ ही राजनीतिक पारा भी बढ़ने लगा है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने बताया कि सोमवार को सेक्टर प्रभारियों के साथ मतदाता सूची समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान विधायक अब्बास अंसारी भी पहुंच गए। समाजवादी पार्टी की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। विशेषतौर पर वर्ष 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई गई। सपा जिलाध्...