सपा कार्यालय का उद्घाटन, 2027 की तैयारी में जुटने का आह्वान
रामपुर, जून 14 -- सैफनी/शाहबाद। रविवार को शाहबाद में समाजवादी पार्टी के नए कार्यालय का जिला अध्यक्ष अजय सागर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है और संगठन की मजबूती से जीत का रास्ता आसान होगा। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी आसिम रजा, पूर्व विधायक विजय सिंह, राधेश्याम राही, वसीम खां, हरज्ञान सिंह यादव, निधिगोपाल यादव, मुनेश यादव समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सपा कार्यालय का उद्घाटन, 2027 की तैयारी में जुटने का आह्वान यह भी पढ़ें- कार्यालय उद्घाटन को लेकर सपाइयों ने की चर्चा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.