सपा कार्यालक का हुआ उद्घाटन
सीतापुर, जून 22 -- बिसवां देहात, संवाददाता। बिसवां विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी कार्यालय का उदघाटन पूर्व राज्य मंत्री कमलेश कुमार यादव की अगुआई में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि यह विशाल जनसमर्थन समाजवादी विचारधारा के प्रति जनता के अटूट विश्वास एवं 2027 के परिवर्तन संकल्प का प्रतीक है। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की मौजूदगी रही। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जयकरन यादव, उदयभान राजवंशी, मेहराज चौधरी, प्रमोद शुक्ला, अनिल यादव, राम दुलारे यादव आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.