कुशीनगर, अक्टूबर 2 -- कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल 6 अक्टूबर को जिले के रामकोला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनसे संवाद स्थापित करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उनमें जोश भरेंगे। जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने यह जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा सभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी गंभीर है। कुशीनगर के सातों विधानसभाओं में लगातार बैठकें होनी है। प्रत्येक बैठक में प्रदेश स्तर से पदाधिकारी शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास, जनहित और सामाजिक मुद्दों पर राजनीति करती है इसलिए रास्ता कठिन है।भारतीय जनता पार्टी सिर्फ धार्मिक भावनाओं को भड़काकर और हिन्दू मुस्लिम का बंटवारा कर चुनाव लड़ती है इसलिए उसकी राह आसान है। जिलाध्यक्ष ने गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक एमएलसी के लिए...