लखनऊ, मार्च 9 -- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने अपनी जमीन और मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसके लिए पीडीए को धार देते हुए कांशीराम के जन्मदिवस पर 15 मार्च को सभी जिला मुख्यालयों पर 'बहुजन समाज दिवस यानी पीडीए दिवस' मनाए जाने का फैसला किया गया है।सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस संबंध में पार्टी नेताओं को निर्देश भेज दिए हैं। सपा का मानना है कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज को शासनकर्ता जमात बनाने के लिए समर्पित किया। मंडल रिपोर्ट के समर्थन में राष्ट्र-व्यापी जन आंदोलन खड़ा किया। कांशीराम ने दिसंबर 1992 में समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के साथ समझौता किया 'बहुजन समाज बनाओ अभियान' को तेज किया।मुलायम सिंह ने इटावा से कांशीराम को लोकसभा में निर्वाचित कराने में मदद की। दिसंबर 1993 में नेताजी के नेतृत्व में मजलूमों की सरकार बनी।...