लखनऊ, मार्च 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बहुजन नायक कांशीराम के 92वें जन्मदिवस पर रविवार को प्रत्येक जिला मुख्यालय में बहुजन समाज दिवस यानी पीडीए दिवस मनाया जाएगा।सपा ने कहा है कि कांशीराम ने दिसंबर 1992 में समाजवादी नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ समझौता कर 'बहुजन समाज बनाओ अभियान' को तेज किया। मुलायम ने इटावा से कांशीराम को लोकसभा में निर्वाचित कराने में मदद की। दिसंबर 1993 में नेताजी के नेतृत्व में मजलूमों की सरकार बनी। कांशीराम ने अपना जन्मदिन दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, धार्मिक अल्पसंख्यकों तथा समाज के अन्य कमजोर वर्गों की एकता और भाईचारा के लिए समर्पित किया था। उसी को 'बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस' कहा गया है। भाईचारा बनाने का काम आज अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.