वाराणसी, मई 2 -- वाराणसी। पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले ने कहा कि यह आइने की तरह साफ हो गया कि सपा, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल महिला सम्मान और अधिकारों की घोर विरोधी हैं। यूपी विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष के रवैये के खिलाफ पारित निंदा प्रस्ताव का उन्होंने स्वागत किया। मोहले ने कहा कि कभी जाति तो मजहब को आधार बनाकर महिला आरक्षण को बाधित करना विपक्ष की फितरत बन गई है। भाजपा इस बात की पक्षधर है कि अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ी जाति से जुड़े लोगों को उनका अधिकार हर हाल में मिलना चाहिए। विपक्ष की इस गंदी मानसिकता को आधी आबादी समझ चुकी है। इसके खिलाफ महिलाएं एकजुट होकर देशव्यापी अभियान चला रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...