प्रयागराज, अगस्त 18 -- राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन का फैसला दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व करेंगे। करीब दो माह बाद मंगलवार को प्रयागराज लौटे प्रमोद तिवारी शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में दोनों दलों के गठबंधन को व्यापक फायदा मिला था। विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन जारी रहने की संभावना है। हालांकि, सीटों के बंटवारे पर फैसला दोनों दलों के हाईकमान करेंगे। वंदे मातरम विवाद पर भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए प्रमोद तिवारी ने इसे मनगढ़ंत और राजनीतिक साजिश बताया। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम के सम्मान में खड़ा रहूंगा, लेकिन गाऊंगा नहीं : इमरान मसूद उन्होंने कहा कि यह भाजपा की ओर से मूल मुद्दों...