नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- यूपी विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन की राह बुधवार को बिगड़ती हुई महसूस हुई। सीट बंटवारे पर मंगलवार से ही छिड़ी रार ने बुधवार को और तेजी पकड़ी। दोनों पार्टियों के नेताओं की तरफ दिन भर तू-तू, मैं-मैं लगी रही। हालांकि, शाम तक दोनों ही पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व के हस्तक्षेप से खेमों में शांति लौटी। राजनीतिक गलियारों में सभी बयानों के मायने तलाशे गए। इन सब के पीछे की वजह अब मुस्लिम सियासत को बताया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व में एक राउंड की बातचीत के बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में अगले दौर की बातचीत मुमकिन है। मंगलवार को दूसरे दिन सीट बंटवारे पर बातचीत के बाद से ही दोनों पार्टियों की तरफ से तेवरों में तल्खी महसूस की जाने लगी थी। इसके बाद रात को सपा ने पांच सीटों पर प्रत्याशी घो...