लखीमपुरखीरी, मई 16 -- महिला आरक्षण बिल, प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी और सपा प्रवक्ता की ब्राह्मणों को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सभागार में एकत्र होकर बैठक की। इसके बाद जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महिलाएं हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए रहीं। महिला मोर्चा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस व सपा की महिला विरोधी नीतियों से संसद में प्रस्तुत महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो सका। मुख्य अतिथि श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने कांग्रेस, सपा पर प्रहार करते हुए कहा की महिला आरक्षण को लेकर इन दोनो पार्टियों का दोहरा चरित्र समाज के सामने आ गया। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी पर सपा सांसद की टिप्पणी से गुस्साए भाजपाइयों का प्रदर्शन...