लखनऊ, मार्च 21 -- समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव रविवार को अपनी दादी और मां के नाम पर महिला सम्मान समारोह की शुरुआत करेंगे। यह सम्मान मूर्ति देवी और मालती देवी के नाम पर दिया जाएगा। इसके लिए सपा मुख्यालय में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अवॉर्ड्स में सोशल इंजीनियरिंग की गई है। रानी लक्ष्मी बाई, सावित्री बाई फुले, अहिल्याबाई होल्कर, ऊदा देवी, बेगम अख्तर, महादेवी वर्मा, सरस्वती अम्माल, सरोजिनी नायडू, इस्मत चुगताई, समेत बीस महान हस्तियों के नाम पर सम्मान वितरित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...