लखनऊ, मई 11 -- समाजवादी पार्टी अब मतादाता सूची से डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटवाने का अभियान चलाएगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर झांसी के गरौठा व मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक मतदाता के चार से पांच नाम होने की शिकायत को लेकर ज्ञापन दिया गया।मुख्य निर्वाचन अधिकारी को केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह ने यह ज्ञापन सौपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इसमें कहा गया है कि इसी तरह प्रदेशभर में 10 अप्रैल को प्रकाशित मतदाता सूची में बड़ी संख्या में डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम पाए गए हैं। कहीं पांच, कहीं चार व तीन या फिर दो-दो बार दर्ज हैं।मृतक मतदाताओं के नाम, अनुपस्थित मतदाताओं के नाम, शिफ्टेड मतदाताओं के नाम भी दर्ज हैं, जिससे मतदाता सूची को शुद्ध व दुरूस्त बनाए जाने के लिए 166 दिन तक चलाए गए एसआईआर प्रक्रिया...