चंदौली, जून 6 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष जिलाजीत सिंह यादव को समाजवादी अधिवक्ता सभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। इसकी जानकारी होने पर अधिवक्ताओं एवं सपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई।समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की सहमति से नौगढ़ के युवा अधिवक्ता को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र में अधिवक्ता जिलाजीत सिंह यादव को संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।तहसील यह भी पढ़ें- वकीलों पर लाठीचार्ज घटना की न्यायिक जांच हो नौगढ़ के अमदहा चरनपुर गांव निवासी युवा अधिवक्ता को प्रदेश सचिव बना...