लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सपा अंबेडकर वाहिनी 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बाबा साहब के विचारों को घर-घर तक पहुंचाएगी। इसके लिए बूथ लेवल से लेकर विधानसभा व लोकसभा स्तर पर अंबेडकर जयंती मना कर उनके संघर्षों व विचारों को पीडीए समाज के बीच पहुंचाया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को अंबेडकर वाहिनी की बैठक हुई। सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू सुदर्शन ने बताया कि कार्यक्रम प्रदेशभर में मनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों की आवाज उठाती रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.