सपाही नदी के टूटे पुल का लिया जायजा
गिरडीह, मई 28 -- सियाटांड़। बुधवार को जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष वर्मा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर जनसमस्याओं को जाना। इस दौरान वे क्षेत्र के हारोडीह पहुंचे और वहां सपाही नदी पर टूटे पुल का जायज़ा लिया। कहा कि वे पुल टूटने से ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों से अवगत हुए। नए पुल निर्माण के लिए वे प्रयासरत हैं। हारोडीह मंडप से गोंदलीटांड़ तक जर्जर सड़क मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को लिखेंगे। वहीं गोसाईडीह-सुरजूगादी सड़क मरम्मत शिलान्यास के दो महीने बाद भी शुरू नहीं होने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर शीघ्र कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। इस पर अधिकारी ने बताया कि तीन दिनों के अंदर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.