जौनपुर, मार्च 24 -- जौनपुर, संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती सोमवार को सपा कार्यालय सदर चुंगी में मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की। कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. लोहिया का जीवन सामाजिक समानता, पिछड़ों, दलितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष का प्रतीक रहा। उन्होंने कहा कि लोहिया की समतामूलक और अनुपातिक समानता की विचारधारा आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, मोहम्मद अरशद खान, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, राजेश यादव, सुशील दुबे, राजन यादव, रमापति यादव, महेंद्र यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, पूनम मौर्य, ऊषा जायसवाल, लाल मोहम्मद राईनी सहित अन्य लोग मौजूद थे। संचालन...