मऊ, जुलाई 1 -- मऊ, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को जिलेभर में सपाजनों ने समारोह पूर्वक मनाया। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर दीर्घायु की कामना की। साथ ही पौधरोपण भी किया। अस्पताल में मरीजों और वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच फल का वितरण किया। यह भी पढ़ें- हर्षोल्लास मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर समारोह घोसी संवाद के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को स्थानीय नगर के समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर बड़े धूमधाम से मनाया गया। सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम के बाद पूर्व प्रमुख के ...