सपाई मनाएंगे शिक्षक दिवस
गोरखपुर, अगस्त 23 -- गोरखपुर। समाजवादी शिक्षक सभा की मासिक बैठक पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर रविवार को हुई। बैठक शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष भोला नाथ शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। संचालन सुनील यादव ने किया। बैठक में आगामी पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाने का फैसला किया गया। इसके साथ ही शिक्षक निवार्चन में पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया गया। बैठक में नव मनोनित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया। इस दौरान ओमप्रकाश यादव, दिग्विजय पटेल, सुभाष नायक, डॉ सुनील यादव, डॉ रविन्द्र सिंह, सन्तोष कुमार, अरविंद कुमार, शैलेश पांडेय मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शिक्षक संघ का चुनाव सितंबर के अंतिम सप्ताह में कराने का निर्णय यह भी पढ़ें- जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का चुनाव सितंबर में कराने का निर्णय
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.