हाथरस, जुलाई 24 -- हाथरस। दिल्ली बवाल के बाद जिले में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने उन्हीं के घर में कैद कर दिया। पुलिस किसी को बाहर नहीं जाने दे रही है। ऐसे में दोनों ही पार्टी के नेता परेशान है। वह अपने निजी काम से भी बाहर नहीं जा पा रहे है। हाथरस विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके ने कहा है कि पुलिस ने उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया। उनका कहना है कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन की आवाज को दबाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: घरों में कैद रहे सपा विधायक पर चकमा देकर निकले अमिताभ, पुलिस से धक्कामुक्की उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बात न सुने जाने पर 21 जुलाई से उन्हें नजरबंद कर रखा गया है। रामनारायण काके ने कह...