सपाईयों ने विप शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप
शामली, सितम्बर 30 -- शामली। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ लोग सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों तथा विश्वविद्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों से कथित मिलीभगत कर स्नातक मतदाताओं के दस्तावेजों का उनकी जानकारी या सहमति के बिना इस्तेमाल कर रहे हैं। आरोप है कि फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बड़ी संख्या में फार्म-18 जमा कराए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- सपा ने की एमएलसी चुनाव में फर्जी वोट बनवाने का आरोप लगाया सुरेंद्र ताना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.