संभल, अप्रैल 12 -- समाजवादी पार्टी के जिला कैंप कार्यालय में शनिवार को बैठक आयोजित कर महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महात्मा फुले 19वीं सदी के महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने जाति-व्यवस्था, छुआछूत और स्त्री शिक्षा के अभाव के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने सत्यशोधक समाज की स्थापना कर शोषित वर्ग की आवाज बुलंद की। जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार ने बताया कि उन्होंने सावित्रीबाई फुले के साथ 1848 में देश का पहला बालिका विद्यालय खोला और शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनाया। इस बीच बैठक में श्री अकुर जी महाराज का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान विमलेश कुमारी, ओम प्रकाश प्रजापति, संजीव यादव, उमेश यादव, शोभित कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.