सपाईयों ने पूर्व सांसद फूलन देवी के पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धाजंलि
कन्नौज, जुलाई 25 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के इंदरगढ़ तिराहे पर समाजवादी पार्टी द्वारा शनिवार को पूर्व सांसद स्व.वीरागंना फूलन देवी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सपा नेताओं ने वीरागंना फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। सपाईयों ने उनके बताए रास्तों पर चलने का भी संकल्प लिया। वीरागंना फूलन देवी की पुण्यतिथि पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंशू पाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सपा नेताओं ने उनके संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को याद किया। राष्ट्रीय सचिव रामशंकर लोधी ने कहा कि वीरागंना फूलन देवी का जीवन भारतीय समाज में जाति, उत्पीड़न और न्याय की तलाश की एक जटिल कहानी है। यह भी पढ़ें- पूर्व सांसद देवी को पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.