शामली, मई 30 -- शामली। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया। शुक्रवार को शहर के बाईपास स्थित सपा कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह, विधायक, सांसद, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, मुख्यमंत्री और भारत सरकार के कृषि मंत्री, गृहमंत्री, उप प्रधानमंत्री तथा प्रधानमंत्री रहे है। यह भी पढ़ें- चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर यज्ञ-हवन एवं विचार गोष्ठी आयोजित उन्होने जमीदारी उन्...