हाथरस, मार्च 23 -- हाथरस। समाजवादी पार्टी के पूर्व हाथरस विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कमेटी में सदस्य राम नारायण काके के नेतृत्व में सोमवार को डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर तालाब चौराहा पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। आह्वान किया गया 2027 में समाजवादी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनेगी। शीघ्र ही विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। सपा कार्यकर्ताओं ने हाथरस जनपद की तीनों सीट जीतने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता डॉ राधेश्याम रजक, पूर्व शहर अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद शाह, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हाजी नवाब हसन, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष नरेश कुमार दिवाकर, पूर्व जिला प्रवक्ता अनिल कुमार वाष्र्णेय, पूर्व नगर अध्यक्ष जाकर कुरैशी, श्रीराम यादव, बंटी यादव, ऋषिपाल बघेल...