बरेली, मई 16 -- समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने शनिवार को छात्रा मानवी पटेल का स्वागत किया। मानवी पटेल ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। संजीव सक्सेना, रविंद्र यादव, प्रमोद बिष्ट, अशोक यादव, सैयद हैदर अली, राजेश मौर्य ने छात्रा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...