अलीगढ़, जनवरी 24 -- अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने क्वार्सी कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। पदाधिकारियों ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने कहा कि नेताजी एक ऐसे महानायक थे, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देकर युवाओं में स्वाधीनता के प्रति उत्साह पैदा किया। नेताजी ने देश की युवा शक्ति को संगठित किया। नेतृत्व कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन किया। इस मौके पर राजेश यादव, बादशाह खान, आचार्य पूरनमल प्रजापति, अफज़ाल अहमद फारुकी , कुंवर बहादुर बघेल , डॉ राधे कृष्णा शर्मा, हाफ़िज़ अब्दुल सलाम, देवेंद्र प्रधान, पंकज ठाकुर, दुष्यंत यादव, रमेश धनगर, जावेद खान, विकास धनगर, बिलाल अली ...