अयोध्या, मार्च 13 -- अयोध्या। समाजवादी चिंतक एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद बाबू शिवदयाल चौरसिया की जयंती सपा कार्यालय के लोहिया भवन गुलाबबाड़ी पर मनाई गई। इस मौके पर सपाइयों ने स्व. चौरसिया के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व का बखान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया आजीवन समाजवादी विचारधारा के सच्चे सिपाही रहे। गोसाईगंज विधानसभा के प्रभारी लौटनराम निषाद ने कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया का जीवन संघर्ष, सादगी और समाज सेवा का प्रतीक था। इस दौरान राम सूरत चौरसिया, छोटेलाल यादव, बाबूराम गौड़, सुरेंद्र यादव, बृजेश सिंह चौहान, मयाराम यादव, जयप्रकाश यादव, सरोज यादव, पूजा वर्मा, बसंत लाल चौरसिया,रोहित निषाद, लल्लूराम निषाद व अन्य मौजूद रहे।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...