संभल, जून 10 -- समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने बुधवार को शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट से मिले और पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। साथ ही उन्होंने अलम मुहर्रम के जुलूस से पहले टूटी सड़कें, खराब फ्रीजर व अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। जिससे की जुलूस में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। बुधवार को सपा जिला सचिव सईद अख्तर ईसराइली के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्या सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि अलम मुहर्रम के जुलूस से पहले जुलूस के रास्तों पर टूटी सड़कों को सही कराया जाए, भीषण गर्मी के चलते शहर वासियों को को ठंडे पानी के लिए खराब पड़े फ्रीजरों को सही कराया जाए। जिससे की गर्मी में लोगों को ठंडे पानी के लिए परेशान न होना पड़...