औरैया, फरवरी 28 -- औरैया, संवाददाता। समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा औरैया की एसआईआर के संबंध में बैठक दीपाली गेस्ट हाउस, लखनपुर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी समरथ पाल मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कार्यकर्ताओं से होली के त्योहार के बीच एसआईआर के अंतिम चरण में विशेष सतर्कता बरतने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 1 मार्च से 6 मार्च के बीच सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहें, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति का वोट न कटे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो सके। उन्होंने कहा कि यदि इस समय वोटों की निगरानी सही ढंग से कर ली गई तो आगामी चुनाव की आधी तैयारी अभी पूरी मानी जाएगी। जिला प्रभारी समरथ पाल ने कहा कि यदि कार्यकर...