सोनभद्र, जून 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय सोनभद्र पर मंगलवार को वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव के अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि विरागंना ऊदा देवी पासी एक भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी थी। उन्होंने 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ भारतीय सैनिकों की ओर से युद्ध में भाग लिया था और अंग्रेजों से लड़ाई लेने वाली एक दलित महिला थी। वह बचपन से जुझारु स्वभाव की थी और वह हमेशा गरीबों, महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने का काम किया और उनको उनका हक दिलाने का काम किया। यह भी पढ़ें- वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती पर सपा ने किया नमन इस ...