बिजनौर, जनवरी 1 -- समाजवादी आंदोलन के महान नेता लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन व विचारों को स्मरण किया। बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शेख ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि लोकबंधु राज नारायण सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के प्रखर प्रहरी थे। उन्होंने सत्ता के विरुद्ध निर्भीक संघर्ष कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की और देश की राजनीति को नई दिशा दी। समाजवादी पार्टी उनके विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समानता और न्याय की स्थापना के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। जिला कार्यालय प्रभारी अहमद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.