सहारनपुर, अगस्त 12 -- छह सितंबर को सहारनपुर में होने वाले युवा योद्धा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने बेहट विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम आयोजक एवं राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसेन के भतीजे चौधरी परीक्षित ने बुधवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। बेहट में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठाकुर किरणपाल राणा के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में परीक्षित ने कहा कि सहारनपुर का सम्मेलन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं की आवाज को मजबूती देगा और परिवर्तन का संदेश पूरे प्रदेश तक पहुंचेगा। यह भी पढ़ें- सपा का पीडीए महासम्मेलन अब 12 सितंबर को इसके बाद उन्होंने नौगांव...