मुंगेर, अक्टूबर 5 -- मुंगेर,हिप्र.। बेलन बाजार स्थित समाजवादी पार्टी की अस्थायी कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव की अध्यक्षता में पार्टी के 33 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव कहां कि समाजवादी पार्टी का तेजी से कई प्रदेशों में जनाधार बढ रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इस मौके पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव रविकांत झा, जिला सचिव नकुल यादव, मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति, मो. आजम, आशीष कुमार, सत्यजीत पासवान, अशोक शर्मा, वीरेन्द्र दास आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...