मेरठ, जनवरी 4 -- सरूरपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सिवालखास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान ने सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सपा नेता नदीम चौहान ने उनके जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम बनाया। कहा कि महिलाओं, दलितों और वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने के लिए उनका योगदान आज भी प्रेरणास्रोत है। नदीम चौहान ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और बराबरी, न्याय तथा शिक्षा का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके विचारों को आत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.