मुरादाबाद, फरवरी 23 -- सोमवार सुबह सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक स्थित सपा के जिला कार्यालय पर संत शिरोमणि गाडगे महाराज की जयंती मनाई गई सपा नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। संत गाडगे के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने का भी आह्वान किया गया। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष जयवीर यादव महासचिव फुरकान अली, धर्मेंद्र यादव प्रेम बाबू बाल्मिक महेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...