महाराजगंज, अप्रैल 6 -- पनियरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पनियरा में स्थित एक पैलेस में सपा कार्यकर्ताओं ने रामसखा महाराजा गुह्यराज निषाद की जयंती समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके उनके बारे में विस्तार से बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का उपस्थित लोगों से आग्रह किया। समारोह के मुख्य अतिथि सपा नेता अमरेंद्र कुमार निषाद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में तूफानी निषाद व दयाशंकर निषाद उपस्थित रहे।अमरेंद्र निषाद ने कहा कि निषाद समाज को आगे बढ़ाना है तो आने वाले चुनाव में सपा की सरकार बनानी होगी। कार्यक्रम को सपा प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ राजेश निषाद ने कहा कि निषाद समाज के लोगों ने हमेशा समाज सुधारने का कार्य किया। लेकिन आज यह समाज कई टुकड़ों में बंटा है। लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। तभी समाज के लोगों को उनका हक मिल प...