प्रयागराज, मई 31 -- समाजवादी पार्टी के जार्जटाउन स्थित कार्यालय में रविवार को अहिल्या बाई होल्कर की जयंती मनाई गई। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन, संघर्ष और जनकल्याणकारी कार्यों को याद किया। एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासक थीं, जिन्होंने न्याय, सुशासन और लोककल्याण की मिसाल कायम की। पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल यादव, पप्पूलाल निषाद, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने भी महारानी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर दान बहादुर मधुर, तहजीब अली, रविंद्र यादव, रामसुमेर पाल, महेंद्र सरोज, महबूब उस्मानी, अनिरुद्ध पाल, आरती पाल, केके यादव, महेंद्र निषाद, तारिक सईद अज्जू, आरएन यादव, कुलदीप यादव, देवीलाल, दीप माला पटेल, लाल चंद्र कुशवाहा, मोहम्मद अजहर, जीत...